Sunday 26 April 2015

JAPAN करेगा FIFA WORLD CUP 2015 की मेजबानी


JAPAN करेगा FIFA WORLD CUP 2015 की मेजबानी


फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन इस साल दिसम्बर में जापान में होगा। जापान को 2016 में भी इस प्रतिष्ठित खेल के आयोजन की मेजबानी मिली है। फीफा क्लब ने इस बात की घोषणा गुरुवार को की। जापान ने तीन साल पहले फुटबॉल आयोजन की मेजबानी की थी। फीफा महासचिव जेरोम वाल्क ने कहा कि जापान फुटबॉल संघ का अनुभव उनके काफी काम आया।

जापान फुटबॉल संघ ने इससे पहले कई अहम आयोजन किए हैं और उन आयोजनों की मिली सफलता से ही फीफा को एक बार फिर उसे क्लब विश्व कप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने पर मजबूर किया। जापान ने इससे पहले लगातार आठ बार तक फीफा क्लब विश्व कप की मेजबानी की है।

इस साल इसका आयोजन 10 से 20 दिसम्बर के बीच होगा। इससे पहले फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन 2000 में ब्राजील में हुआ था। इसके बाद इसकी मेजबानी वर्ष 2005 से 2012 तक जापान की मेजबानी में रहा और फिर साल 2013 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और फिर साल 2014 में मोरक्को में हुआ। पर अब इस बार इसके आयेाजन की मेजबानी एक आर फिर जापान को मिली है






No comments:

Post a Comment